Description
शादी वाली रात 2
लेखक – अनुराग कुमार जीनियस
पृष्ठ : 230
शादी वाली रात के उस खौफनाक केस को गुजरे छह महीने बीत चुके थे। विक्रम पंडित और शुभांकर डी अपनी जिंदगी में लौट चुके थे, तभी उनके पुराने दोस्त बादल चौहान ने दस्तक दी। उसकी शादी तय हो चुकी थी, लेकिन एक अनजान शख्स अलग-अलग नंबरों से लगातार मैसेज भेजकर उसे उसकी शादी वाली रात जान से मारने धमकी दे रहा था। आखिर कौन था वह, जो बादल की जान का दुश्मन बन बैठा था? और जब उसे स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं रहा, तो उसे उम्मीद थी सिर्फ अपने दोस्तों से। विक्रम पंडित का उसूल साफ था—जंग के मैदान में दुश्मन को और बुरे वक्त में दोस्त को कभी पीठ नहीं दिखानी चाहिए, चाहे अंजाम कुछ भी हो। लिहाजा विक्रम और शुभांकर पहुँच गए बादल की शादी में, मौजपुर! लेकिन मौजपुर कोई आम जगह नहीं थी। जब-जब विक्रम और शुभांकर ने वहाँ कदम रखा था, तब-तब खून बहा था और ऐसे रहस्य सामने आए थे, जिन्होंने सबको हिलाकर रख दिया था। इस बार भी शादी की रात दो गोलियाँ चलीं… मगर निशाना कौन था और गोली लगी किसे? एक रिवॉल्वर या दो? कई संदिग्ध, कई सवाल और एक ऐसा रहस्य, जिसकी परतें खुलती गईं तो हर नया सुराग पहले से ज्यादा चौंकाने वाला निकला। मगर असली कातिल तक पहुँचने के लिए विक्रम को सिर्फ गोलियों के निशान ही नहीं, रिश्तों के पीछे छिपी दुश्मनी को भी पहचानना था। आखिर बादल की जान का दुश्मन कौन था? क्या विक्रम और शुभांकर अपने दोस्त को मौत के पंजे से बचा पाएँगे? और क्या इस बार विक्रम उस रहस्यमयी कातिल तक पहुँच सकेगा, जिसकी सच्चाई की कल्पना तक किसी ने नहीं की थी? एक्सीडेंट एक रहस्य कथा, बड़ा गेम सीरीज, किस्मत का खेल जैसे सफल उपन्यास लिखने वाले लेखक अनुराग कुमार जीनियस की कलम द्वारा रचित रहस्य, रोमांच से भरी एक खतरनाक मर्डर मिस्ट्री।








Reviews
There are no reviews yet.