Description
हेल बॉर्न सर्कस (हॉरर 3 इन 1)
लेखक – सबुज हालदार
पृष्ठ – 200
इस पुस्तक में संकलित हैं तीन हॉरर कहानियाँ … तीन दुःस्वप्न… जिनसे जागना आसान नहीं….
1. हेल बॉर्न सर्कस
रिशाप गाँव में पंद्रह साल बाद फिर दिखाई देता है एक नाम… हेल बॉर्न सर्कस
खुशी और रोमांच का वादा करते हुए यह रहस्यमय सर्कस मुफ्त टिकट बाँटने लगता है।
पर यह अपने साथ लेकर आया है नरक का खेल।
गायब होते लोग, भयावह घटनाएँ और ऐसे करतब जिन्हें कोई इंसान दिखा ही नहीं सकता।
कौन इस सर्कस को चल रहा है? क्या इस मौत के तांडव को रोका जा सकता है ?
2. ग्रहण–पिशाच का प्रकोप
कंकालितला गाँव में ग्रहण की रात एक प्राचीन अभिशाप जाग उठा है।
अँधेरे के साथ लौट आया है एक ऐसा पिशाच, जो सिर्फ खून ही नहीं, इंसान की आशा भी निगल जाता है।
गाँव में मौत का साया मंडरा रहा है…
क्या कोई उसे रोक पाएगा?
3. चूहे
चूहे हैं टो एक छोटे से जीव किन्तु उनके पीछे एक रहस्य छिपा है।
भूख, पागलपन और मौत का रहस्य।
अँधेरी सुरंगों और सड़ते तहखानों में छिपा है एक भयावह रहस्य।
जब चूहे प्रकट होते हैं तब इंसान इंसान नहीं रह पाता।
क्या आप उसकी फुसफुसाहट सुन पाएंगे?






Reviews
There are no reviews yet.