Description
हेल बॉर्न सर्कस (हॉरर 3 इन 1)
लेखक – सबुज हालदार
पृष्ठ: 200
इस पुस्तक में संकलित हैं तीन हॉरर कहानियाँ … तीन दुःस्वप्न… जिनसे जागना आसान नहीं….
1. हेल बॉर्न सर्कस
रिशाप गाँव में पंद्रह साल बाद फिर दिखाई देता है एक नाम… हेल बॉर्न सर्कस
खुशी और रोमांच का वादा करते हुए यह रहस्यमय सर्कस मुफ्त टिकट बाँटने लगता है।
पर यह अपने साथ लेकर आया है नरक का खेल।
गायब होते लोग, भयावह घटनाएँ और ऐसे करतब जिन्हें कोई इंसान दिखा ही नहीं सकता।
कौन इस सर्कस को चल रहा है? क्या इस मौत के तांडव को रोका जा सकता है ?
2. ग्रहण–पिशाच का प्रकोप
कंकालितला गाँव में ग्रहण की रात एक प्राचीन अभिशाप जाग उठा है।
अँधेरे के साथ लौट आया है एक ऐसा पिशाच, जो सिर्फ खून ही नहीं, इंसान की आशा भी निगल जाता है।
गाँव में मौत का साया मंडरा रहा है…
क्या कोई उसे रोक पाएगा?
3. चूहे
चूहे भले ही छोटे–से जीव हों, लेकिन उनके पीछे छिपा है भूख, पागलपन और मौत का एक भयावह रहस्य।
एक खौफ़नाक खोज, एक रहस्यमय प्रयोग और अनगिनत सवाल। जंगल का अंधेरा, पहाड़ों की ख़ामोशी और एक अभिशाप। हिमालय की गोद में कौन–सा भयावह रहस्य छिपा है?
जब चूहे प्रकट होते हैं, तब इंसान इंसान नहीं रह पाता।
क्या आप उनकी फुसफुसाहट सुन पाएँगे?
आइए डूब जाइए ख़ौफ़, रहस्य और रोमांच की उस दुनिया में, जहाँ हर मोड़ पर आपका इंतज़ार कर रहा है एक नया डर।






Reviews
There are no reviews yet.