Description
विराट पर्व
लेखक – देवेन्द्र पाण्डेय
पृष्ठ : 244
पूर्व बाहुबली के भाई की वीभत्स हत्या से विराजपुर दहल उठा। हत्यारे की तलाश के लिए बाहुबली ने पुलिस प्रशासन को तेरह दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उसके बाद विराजपुर की सड़कों पर खून बहना तय है, शहर खूनी गैंगवार की आहट महसूस कर रहा है। इंस्पेक्टर श्रीवास्तव पर हत्यारे तक पहुँचने का दबाव है। लेकिन यह पहली लाश नहीं थी, हर दिन वीभत्स और विकृत लाशें बरामद होने लगीं। रहस्य गहराता जा रहा है। एक अधूरी कहानी अब खुद अपना अंत लिख रही थी। वह कहानी जिसने वर्षों पहले अनगिनत मनुष्यों के शवों से भूमि को पाटकर रख दिया था, वही कहानी अब विराजपुर की धरती पर दोहराई जा रही है।






Reviews
There are no reviews yet.