Description
जोकर जासूस
एक खतरनाक आतंकवादी। एक रहस्यमय जासूस। एक गायब फाइल। और एक ऐसी साजिश जिससे भारत का वजूद खतरे में है। जब 2001 के पार्लियामेंट अटैक का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकवादी बादशाह अली यूरोप में द्रोवेलिया की सीमा पर खुद को गिरफ्तार करवाता है, तो इंटेलिजेंस एजेंसियां हैरान रह जाती हैं। क्या कोई आतंकवादी सच में इतना बेवकूफ हो सकता है? या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? इसी बीच द्रोवेलिया में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर अर्थर स्मिथ की रहस्यमय मौत हो जाती है। उनकी प्राइवेट लैब से एक अहम फाइल गायब है और इस फाइल के पीछे तीन ताकतें लगी हुई हैं:
जोकर: द्रोवेलिया का एक रहस्यमय एजेंट जिसके लिए ऐसे ऑपरेशन एक खेल हैं और जिसकी असली पहचान और इरादे कोई नहीं जानता।
फेटल: एक खतरनाक ऑर्गेनाइज़ेशन जिसके मेंबर शहर के नामी बिजनेसमैन हैं।
और इंडियन सीक्रेट सर्विस की स्पेशल टीम: JAJ (जावेद-अमर-जॉन) जिनके कान बादशाह अली की गिरफ्तारी से ही खड़े हो गए हैं, जिन्हें इन घटनाओं के इंडियन कनेक्शन होने की भनक लग चुकी है और जो तैयार हैं अपने देश के दुश्मन से निपटने के लिए।
आखिर क्या है उस फाइल में ? बादशाह अली जेल में बैठकर क्या प्लान कर रहा है? क्या जोकर उस फाइल का रहस्य सुलझा पाएगा? क्या JAJ बादशाह की साजिश को रोक पाएंगे? और कौन इस खूनी रेस का विजेता बनेगा?

Reviews
There are no reviews yet.